भोपाल, 23 सितंबर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक हासिल कर रहे हैं। खिलाड़ियों के समर्पण और सामूहिक प्रयास ने देश का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को बधाई दी। उन्होंने पुरुष एकल सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक हासिल करने वाले जय मीणा को भी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान को बधाई दी। इसके साथ ही पुरुष स्कीट टीम में कांस्य पदक हासिल करने वाले अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और श्री मैराज अहमद खान को भी पदक जीतने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने देश का सम्मान बढ़ाया है। एशियन गेम्स में मिली यह उपलब्धि सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन देश के अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
















