Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
15 Sep, 2026

2,000 रुपये तक यूपीआई भुगतान पर कोई बैंक शुल्क नहीं, रुपे कार्ड भी शामिल

2,000 रुपये तक के यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड भुगतान पर बैंक या सिस्टम प्रदाता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं लगा सकेंगे।

नई दिल्ली, 15 सितंबर।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर बैंक किसी तरह का शुल्क नहीं लगा सकेंगे। यह नियम रुपे आधारित डेबिट कार्ड से किए जाने वाले 2,000 रुपये तक के भुगतान पर भी लागू होगा।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इन माध्यमों से भुगतान करने या प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर बैंक या सिस्टम प्रदाता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क नहीं लगा सकेंगे।

वित्त मंत्रालय ने भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम के तहत नियमों में बदलाव की अधिसूचना जारी की है। इसमें 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन और रुपे आधारित डेबिट कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यम के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

पिछले महीने सरकार ने यह भी स्पष्ट किया था कि उपभोक्ताओं से यूपीआई के जरिए भुगतान करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भविष्य में मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लागू होने की स्थिति में यह केवल तय सीमा से अधिक के चुनिंदा लेनदेन तक सीमित रहेगा।

सरकार के अनुसार सभी व्यक्ति-से-व्यक्ति यूपीआई लेनदेन निशुल्क बने रहेंगे और व्यापारियों पर कोई व्यापक एमडीआर लागू नहीं होगा। ऐसे शुल्क डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर लागू एमडीआर की तुलना में काफी कम होंगे।

यह स्पष्टीकरण भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में हालिया संशोधन को लेकर उठी चिंताओं के बीच आया है। संशोधन के बाद यूपीआई उपयोगकर्ताओं पर शुल्क लगाए जाने की आशंका को लेकर चर्चा शुरू हुई थी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़