Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
24 Sep, 2026

दूध से नहीं बना तो ‘पनीर’ नाम से नहीं बिकेगा, एफएसएसएआई ने रखा नया प्रस्ताव

एफएसएसएआई ने दूध से नहीं बने उत्पादों के नाम, लेबल और विज्ञापनों में ‘पनीर’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर 60 दिनों तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।

नई दिल्ली, 24 सितंबर।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने दूध से तैयार नहीं होने वाले उत्पादों को ‘पनीर’ नाम से बेचने पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा नियमों में बदलाव का मसौदा जारी किया गया है।

प्रस्तावित नियमों के तहत दूध या दूध से बनी सामग्री से तैयार नहीं किए गए उत्पादों के नाम, पैकेट के लेबल और विज्ञापनों में ‘पनीर’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। प्राधिकरण के अनुसार, इस व्यवस्था का उद्देश्य ग्राहकों को उत्पाद के बारे में स्पष्ट जानकारी देना और उन्हें किसी तरह के भ्रम से बचाना है।

प्राधिकरण का कहना है कि ग्राहक को यह स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि वह दूध से तैयार पनीर खरीद रहा है या कोई अन्य उत्पाद। इसी वजह से ‘डेयरी कॉन्टेक्स्ट’ श्रेणी में आने वाले उन उत्पादों पर भी यह नियम लागू होगा, जो पहले से लाइसेंस प्राप्त या पंजीकृत हैं और दूध से तैयार नहीं किए गए हैं।

ऐसे उत्पादों के नाम, लेबल और प्रचार सामग्री से भी ‘पनीर’ शब्द हटाना होगा। एफएसएसएआई ने फिलहाल इसे प्रस्तावित नियम के तौर पर जारी किया है और आम लोगों तथा संबंधित कंपनियों से इस पर सुझाव एवं आपत्तियां मांगी हैं।

राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के बाद 60 दिनों तक सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण अंतिम नियम तय करेगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़