Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
15 Sep, 2026

UPI पेमेंट पर लगेगा नया चार्ज! ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा लेनदेन पर 0.4% MDR, ₹300 तक की सीमा

15 अक्टूबर से चुनिंदा व्यापारिक श्रेणियों में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत या निर्धारित शुल्क लागू होगा, जबकि छोटे और व्यक्तिगत लेनदेन मुफ्त रहेंगे।

नई दिल्ली, 15 सितंबर।

15 अक्टूबर से चुनिंदा व्यापारिक श्रेणियों में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर शुल्क व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत ऐसे लेनदेन पर व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट लिया जाएगा। 75,000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये होगा।

2,000 रुपये तक के ग्राहकों से व्यापारियों को किए जाने वाले यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। रुपे डेबिट कार्ड के जरिए होने वाले ऐसे भुगतान भी मुफ्त रहेंगे। व्यक्तियों के बीच होने वाले सभी यूपीआई लेनदेन पर भी कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

छोटे व्यापारियों को यूपीआई क्यूआर के माध्यम से अपने बैंक खाते में हर महीने एक लाख रुपये तक का भुगतान बिना मर्चेंट डिस्काउंट रेट के प्राप्त करने की सुविधा जारी रहेगी। छोटे कारोबारियों के लिए अलग फंड भी बनाया जाएगा, जिसका उपयोग मौजूदा व्यापारियों और छोटे शहरों व बाजारों में डिजिटल भुगतान ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा।

रेलवे, दूरसंचार सेवाओं, बीमा और ईंधन जैसी चुनिंदा व्यापारिक श्रेणियों में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रति लेनदेन पांच रुपये का निश्चित मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होगा। संशोधित शुल्क दर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट सहित कई अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों की तुलना में कम रहेगी।

यूपीआई की शुरुआत 25 अगस्त 2016 को हुई थी। वित्त वर्ष 2016-17 में इसका लेनदेन मूल्य 0.07 लाख करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर करीब 314 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान लेनदेन मूल्य में चार हजार गुना से अधिक की वृद्धि हुई।

यूपीआई का संचालन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम करता है। यह भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ की पहल है। यूपीआई के जरिए लोग तुरंत एक-दूसरे को भुगतान करने के साथ खरीदारी के समय सीधे व्यापारियों को भी राशि भेज सकते हैं।

यूपीआई अब 11 देशों में स्वीकार किया जाता है। इनमें सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया, यूनान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा था कि उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि भविष्य में शुल्क केवल व्यापारिक लेनदेन की कुछ विशेष श्रेणियों पर लागू होगा। सड़क किनारे की दुकानों और रेहड़ी-पटरी वालों को किए जाने वाले छोटे भुगतान भी मुफ्त रहेंगे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़