Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
15 Sep, 2026

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं, कुपोषण और उपचार में देरी को लेकर सरकार से जवाब और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बालाघाट, 15 सितंबर। 

मध्य प्रदेश के बालाघाट में उपचार में देरी के बीच आदिवासी बच्चों की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं और कुपोषण की स्थिति पर जवाब मांगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मंगलवार को बालाघाट पहुंचकर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

पटवारी ने सवाल उठाया कि यदि गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं तो बीमार बच्चों को समय पर उपचार क्यों नहीं मिला। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

पटवारी ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि चार गांवों में 6,431 बच्चों की जांच में 1,049 बच्चे कुपोषित मिले। वहीं 1,21,892 बच्चों की पोषण जांच में 3,741 बच्चे अति-कुपोषित और 15,588 बच्चे सामान्य कुपोषित पाए गए।

कांग्रेस ने कहा कि कुपोषण से निपटने वाली योजनाओं के प्रभाव की समीक्षा जरूरी है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यह मुद्दा विधानसभा और सड़क दोनों स्तरों पर उठाया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़