Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
15 Sep, 2026

इंदौर में इंफोसिस के नए ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन, तकनीकी क्षमताओं को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 सितंबर को इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक-2 का शुभारंभ करेंगे, जिससे तकनीकी क्षमताओं और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इंदौर, 15 सितंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 16 सितंबर को सुपर कॉरिडोर स्थित इंफोसिस परिसर में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक-2 का शुभारंभ करेंगे। करीब 3 लाख 30 हजार वर्गफीट में तैयार यह नया भवन प्रदेश की उन्नत तकनीकी क्षमताओं और रोजगारपरक टैलेंट इकोसिस्टम को मजबूती देगा।

इंफोसिस प्रदेश में उपलब्ध बढ़ते प्रतिभा समूह का लाभ लेने के साथ शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों से अपना जुड़ाव भी बढ़ाएगी। इसके तहत कौशल विकास कार्यक्रमों और संस्थागत साझेदारियों के माध्यम से आईआईटी इंदौर, आईआईएम इंदौर तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के साथ सहभागिता का विस्तार किया जाएगा।

इंदौर स्थित इंफोसिस केंद्र में फिलहाल 3,300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। ये बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, फार्मा एवं जीवन विज्ञान और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। नए केंद्र से क्लाउड, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी क्षमताओं का विस्तार होगा।

नया भवन पर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा दक्ष बनाया गया है। इसमें कम ऊर्जा वाली कूलिंग, स्मार्ट भवन स्वचालन, वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण के साथ प्रशिक्षण और वेलनेस सुविधाएं भी होंगी।

 

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़