Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
15 Sep, 2026

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पुनर्गठन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को नोटिस

जबलपुर आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पुनर्गठन और उज्जैन में नए धन्वंतरि विश्वविद्यालय के गठन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

जबलपुर, 15 सितंबर।

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के पुनर्गठन और उसके बड़े हिस्से को अलग कर उज्जैन में मध्य प्रदेश धन्वंतरि विश्वविद्यालय स्थापित करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

याचिका में 21 अगस्त 2026 को राजपत्र में प्रकाशित संशोधन अधिनियम और मध्य प्रदेश धन्वंतरि विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की वैधानिकता पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं के अनुसार पुनर्गठन से जबलपुर विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र, संसाधनों और संस्थागत क्षमता में बड़ा बदलाव होगा।

दावा किया गया है कि नई विश्वविद्यालय के अंतर्गत छह संभाग, 31 जिले और 64 चिकित्सा महाविद्यालय आएंगे। दूसरी ओर, जबलपुर विश्वविद्यालय के पास चार संभाग, 24 जिले और 16 कॉलेज रहेंगे। याचिकाकर्ताओं ने इस व्यवस्था को असमान और अनुच्छेद 14 के विपरीत बताया है।

याचिका में करीब 250 करोड़ रुपये के रिजर्व फंड को उज्जैन की नई विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करने पर भी आपत्ति जताई गई है और इस पर अंतरिम रोक मांगी गई है। विशेषज्ञ अध्ययन, व्यवहार्यता रिपोर्ट और समिति की अनुशंसाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए संबंधित अभिलेख न्यायालय में प्रस्तुत करने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फैसले का असर विद्यार्थियों, चिकित्सा महाविद्यालयों, कर्मचारियों और प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है और आगे की दिशा सरकार के जवाब तथा दस्तावेजों के आधार पर तय होगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़