Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
15 Sep, 2026

डीएवीवी में छात्र सुविधाओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

डीएवीवी में छात्र सुविधाओं, बस स्टॉप, शुल्क में कमी और सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर एबीवीपी ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इंदौर, 15 सितंबर। 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छात्र सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रदर्शन के चलते भंवरकुआं से आईटी पार्क की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सड़क पर आधा किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतार लग गई। वाहनों की रफ्तार धीमी रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।

एबीवीपी ने स्कूल ऑफ फार्मेसी के सामने सिटी बस स्टॉप बनाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं के अनुसार, बस स्टॉप नहीं होने से विद्यार्थियों को आवागमन में दिक्कत होती है। इसके साथ ही बस पास शुल्क कम करने और विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई।

संगठन ने गर्ल्स हॉस्टल की सर्विस रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग भी रखी। पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़ी इन समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है और संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़