Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
16 Sep, 2026

नितिन नवीन 17 सितंबर को पहली बार MP आएंगे, इंदौर में सेवा-संकल्प अभियान का शुभारंभ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को इंदौर और उज्जैन में सेवा-संकल्प अभियान, दीपोत्सव और स्वामित्व अधिकार योजना से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भोपाल, 16 सितंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को पहली बार मध्य प्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर वे इंदौर में सेवा-संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उज्जैन में शिप्रा तट पर आयोजित दीपोत्सव और संध्या आरती में भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेश में कई कार्यक्रम होंगे। शाम 7 बजे उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर दीपोत्सव और आरती का आयोजन किया जाएगा। इसी अवसर पर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना-2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को उनके पट्टों की रजिस्ट्री कराकर नि:शुल्क दस्तावेज उपलब्ध कराने के प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत भी होगी।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कई क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिले हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर उन्होंने इसे दुनिया में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया था, जो तीर्थाटन से आर्थिक गतिविधियों में आए बदलाव का उदाहरण है। उन्होंने मध्य प्रदेश को देश के सुदृढ़ और समृद्ध राज्यों में शामिल बताया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़