Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
16 Sep, 2026

MP में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भोपाल, 16 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्य प्रदेश में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को होगी। उज्जैन के शिप्रा नदी स्थित रामघाट पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व दीप प्रज्ज्वलित करेगा। इसी अवसर पर प्रदेश के बूथों से जुड़े लाभार्थियों के घरों में भी दीये जलाए जाएंगे।

17 सितंबर को सेवा पर्व के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के दौरान स्कूलों में विकसित भारत विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, 2 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान तथा नाटक-नुक्कड़ प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं और जीवन से जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी जाएगी।

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम होंगे। 11,404 शक्ति केंद्रों पर लाभार्थियों की कहानियां साझा की जाएंगी। 7 अक्टूबर से पदयात्रा और साइकिल-बाइक रैलियां होंगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 25 गतिविधियों में श्रमदान कराया जाएगा। 17 अक्टूबर को सुशासन, सेवा, संवाद कार्यक्रम के साथ अभियान का समापन होगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़