Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
16 Sep, 2026

रीवा अस्पतालों में डॉक्टरों की ड्यूटी पर सख्ती, निजी प्रैक्टिस मिली तो होगी कार्रवाई

रीवा के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और ओपीडी व्यवस्था को लेकर कमिश्नर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

रीवा, 16 सितंबर।

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल और गांधी स्मारक अस्पताल में डॉक्टरों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। संभागीय कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज के डीन को निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सक और चिकित्सा स्टाफ निर्धारित समय पर ड्यूटी करें। ड्यूटी अवधि में निजी प्रैक्टिस करते मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों की देखभाल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह निर्देश सामने आया है। गांधी स्मारक अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद व्यवस्थाओं को लेकर विवाद हुआ था और डीन तथा अधीक्षक को हटाने की कार्रवाई की गई थी।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक और शाम 6 से 7 बजे तक मरीजों के राउंड का प्रावधान है। ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होनी है। डॉक्टरों की जिम्मेदारी भर्ती मरीजों की देखभाल, ऑपरेशन, राउंड और पीजी विद्यार्थियों को पढ़ाने तक भी है।

डीन डॉ. एसडी गर्ग ने कहा कि सभी चिकित्सकों को तय समय-सारिणी का पालन करना होगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़