Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
16 Sep, 2026

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन, 52 देशों की भागीदारी

‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ में 52 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 600 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को इसका उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली, 16 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सुबह करीब 10 बजे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। सम्मेलन 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा और इसकी थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ रखी गई है।

आयोजन में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य शृंखला से जुड़े भारतीय और वैश्विक उद्योगों के साथ नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और विद्यार्थी शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य भारत में सहयोग, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देना तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल तैयार करने की दिशा में काम करना है।

सम्मेलन के दौरान सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले उद्योग में तकनीकी प्रगति से जुड़े समानांतर सत्र होंगे। रणनीतिक साझेदारी और संयुक्त उपक्रमों को बढ़ावा देने के लिए छह देशों की गोलमेज बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। महिला नेतृत्व पर केंद्रित विशेष सत्र भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ में सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला के प्रमुख चरणों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर सामग्री और उपकरण, चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन, उन्नत पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और एकीकृत प्रणालियों तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई जाएगी।

इस पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शित करने के लिए विशेष ‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ मूल्य शृंखला अनुभव केंद्र तैयार किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 600 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। करीब 50 हजार आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। विभिन्न तकनीकी और रणनीतिक सत्रों में 400 से अधिक शीर्ष कार्यकारी और 150 से अधिक वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।

प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड्स, सिंगापुर और स्वीडन के विशेष देश मंडप बनाए गए हैं। इसके अलावा 12 राज्यों के बूथ, स्टार्टअप मंडप, नवाचार प्रदर्शनी, छात्र हैकाथॉन और कार्यबल विकास मंडप भी आयोजन का हिस्सा होंगे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़