Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
16 Sep, 2026

इंदौर-उज्जैन में 17 सितंबर के आयोजनों की तैयारी पर CM की नजर, माइक्रो प्लानिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर और उज्जैन में 17 सितंबर को होने वाले आयोजनों की समीक्षा कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं माइक्रो प्लानिंग के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 16 सितंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को इंदौर और उज्जैन में होने वाले बड़े आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों कार्यक्रमों के लिए माइक्रो प्लानिंग के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं और आयोजन स्थल पर किसी तरह की कमी न रहे।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से इंदौर और उज्जैन संभाग के जनप्रतिनिधियों, कमिश्नर्स और कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस दौरान इंदौर में सेवा-संकल्प अभियान के शुभारंभ सहित प्रस्तावित कार्यक्रमों और उज्जैन में शाम को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।

डॉ. यादव ने कार्यक्रमों को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इंदौर और उज्जैन के कमिश्नर्स तथा कलेक्टर्स ने तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़