Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
18 Sep, 2026

7,400 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, सीएम मोहन यादव करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे।

भोपाल, 18 सितंबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 19 सितंबर को प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात देंगे। कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की जाएगी। यह वितरण मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत होगा। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के दौरान कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। इसका लाभ लेने के लिए कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करना जरूरी है।

योजना में स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों के नियमित विद्यार्थी शामिल हैं। सभी संकायों के विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाता है। मोटराइज्ड स्कूटी के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये और ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये की राशि निर्धारित है।

शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,400 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी दी जाएगी। योजना से अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इस योजना पर सरकार करीब 246 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत को प्रोत्साहन देने के साथ उच्च शिक्षा की राह आसान बनाना है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़