Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
18 Sep, 2026

देवास में 25 हजार दीपों से जगमगाया परेड ग्राउंड, ड्रोन शो में दिखी विकसित भारत की झलक

सेवा संकल्प अभियान के तहत देवास में 25 हजार से अधिक दीप जलाए गए और ड्रोन शो के माध्यम से भारत की विकास यात्रा तथा विभिन्न उपलब्धियां प्रदर्शित की गईं।

देवास, 18 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का देवास जिले में गुरुवार शाम भव्य आगाज हुआ। जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए।

शाम सात बजे आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से 25 हजार से अधिक दीप जलाए। दीपों की रोशनी से पूरा पुलिस परेड ग्राउंड जगमगा उठा।

सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, संकल्प और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

ड्रोन शो में दिखी विकसित भारत की तस्वीर

दीप प्रज्ज्वलन के बाद आसमान में भव्य ड्रोन शो आयोजित किया गया। ड्रोन के माध्यम से देवी माता, बाबा महाकाल, भारत का नक्शा और प्रधानमंत्री मोदी की आकृतियां प्रदर्शित की गईं।

इसके साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मध्य प्रदेश का नक्शा और विकास गाथा को भी आकाश में प्रदर्शित किया गया। शो में भारत की ऐतिहासिक विकास यात्रा के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को दर्शाया गया।

कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प की झलक भी ड्रोन शो के माध्यम से दिखाई गई।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश और देवास जिले की प्रमुख उपलब्धियों, स्थानीय गौरव तथा विकास की सकारात्मक दिशा को भी प्रदर्शित किया गया। हाईटेक दृश्य कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया उल्लेख

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण और उनके उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के माध्यम से लाखों नागरिकों को उनके घर और भूमि का मालिकाना हक दिया है। योजना के तहत नागरिकों की निःशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी।

कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, राजेश यादव, भेरूलाल अटारिया, बहादुर मुकाती समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, जल निगम के प्रबंध निदेशक केवीएस चौधरी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवीत धुर्वे, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी और अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित अन्य अधिकारी तथा नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़