Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 Sep, 2026

शिवपुरी से हरियाणा जा रही 80 क्विंटल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

दिनारा-पिछोर मार्ग पर वन विभाग की टीम ने 32 चक्का ट्रक से करीब 80 क्विंटल लकड़ी जब्त की, जिसे हरियाणा ले जाने की तैयारी थी।

शिवपुरी, 19 सितंबर।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में वन विभाग की टीम ने दिनारा-पिछोर मार्ग पर लकड़ी से भरा 32 चक्का ट्रक पकड़ा है। ट्रक में करीब 80 क्विंटल लकड़ी लदी थी, जिसे मध्य प्रदेश से हरियाणा ले जाने की तैयारी की जा रही थी। वन विभाग ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

वनमंडल अधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव और उप वनमंडल अधिकारी आदित्य शांडील के निर्देशन में करैरा वन अमले की ओर से क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान शनिवार अलसुबह मुखबिर से सूचना मिली कि स्थानीय जंगल माफिया द्वारा बड़ी मात्रा में लकड़ी एकत्र कर उसे बड़े वाहन से दूसरे राज्य भेजने की तैयारी की जा रही है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दिनारा-पिछोर मार्ग पर पहुंची। डामरौन के पास संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए 32 चक्का ट्रक को रोककर वन अमले ने उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया। जांच के दौरान ट्रक में करीब 80 क्विंटल लकड़ी मिली।

रेंजर लक्ष्मण मीणा ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों को बंद कराया गया था। इसके बाद वहां जमा लकड़ी के स्टॉक को दूसरे राज्य में भेजने की तैयारी की जा रही थी। वन विभाग की कार्रवाई से इस प्रयास को रोक दिया गया।

बताया गया कि ट्रक हरियाणा पासिंग है और बालाघाट से प्लाईवुड मटेरियल खाली कर वापस हरियाणा जा रहा था। वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत और उसे परिवहन किए जाने से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़