भोपाल, 19 सितंबर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के आइची-नागोया में शुरू हुए एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में भारतीय खिलाड़ियों के लिए सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ी अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिता में उतरे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।
डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से तिरंगे की शान और देश का गौरव बढ़ाएं, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाएं एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों के साथ हैं।
















