Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
19 Sep, 2026

41 वैश्विक बाजारों में भारत का कारोबारी माहौल सबसे बेहतर, सर्वे में मिला पहला स्थान

स्वीडिश चैंबर के बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में भारत को 41 वैश्विक बाजारों में कारोबारी माहौल के मामले में पहला स्थान मिला है।

नई दिल्ली, 19 सितंबर।

भारत ने स्वीडिश चैंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया के बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में 41 वैश्विक बाजारों के बीच कारोबार के माहौल के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।

गोयल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी अस्थिरता के बीच भारत का कारोबारी माहौल स्थिरता, विकास और कारोबार में सुगमता के लिए एक मानक स्थापित कर रहा है।

ग्लोबल बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में 41 बाजारों को शामिल किया गया है। इसमें विदेशों में कारोबार करने को लेकर स्वीडिश कंपनियों के दृष्टिकोण और अनुभवों को सामने रखा गया है।

सर्वे का उद्देश्य प्रमुख स्वीडिश निर्यात बाजारों में आर्थिक प्रदर्शन, भविष्य की स्थिति और कारोबार संचालन से जुड़े हालात की समय के साथ तुलना के लिए एक आधार तैयार करना है।

रिपोर्ट में कंपनियों के सामने आने वाली चुनौतियों के साथ नए बाजारों में प्रवेश करने या मौजूदा बाजारों में विस्तार की संभावनाओं को भी रेखांकित किया गया है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़