Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 Sep, 2026

छिंदवाड़ा दौरे पर राकेश सिंह, सेवा संकल्प की बैठक और भूमिपूजन में होंगे शामिल

राकेश सिंह छिंदवाड़ा दौरे के दौरान सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा के साथ विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छिंदवाड़ा, 19 सितंबर।

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह शनिवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में शामिल होंगे और अमरवाड़ा क्षेत्र में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

राकेश सिंह सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की बैठक होगी। इसमें प्रस्तावित कार्यक्रमों, जनभागीदारी और आयोजन से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद सुबह 11.45 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसमें अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जाएगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

प्रभारी मंत्री दोपहर 12.35 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां वे सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए आयोजित चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में शामिल होंगे तथा विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में राकेश सिंह दोपहर 2 बजे अमरवाड़ा तहसील के खपरा चौरई-सिंगोड़ी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 3 बजे सिंगोड़ी से नर्मदापुरम के लिए रवाना होंगे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़