Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 Sep, 2026

उज्जैन में जेके लाइफकेयर की नई इकाई शुरू, 47 करोड़ का निवेश

विक्रम उद्योगपुरी में शुरू हुई जेके लाइफकेयर की नई इकाई में एपीआई, फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स और फाइन केमिकल्स का निर्माण होगा तथा 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

उज्जैन, 19 सितंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विक्रम उद्योगपुरी में जेके लाइफकेयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। जेके ग्रुप की इस इकाई में करीब 47 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इससे 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की बात कही गई है।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने जेके ग्रुप की ओर से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों में समाज की भागीदारी भी जरूरी है।

डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार नई औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत और विस्तार हो रहा है। उन्होंने इसे प्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे से जोड़ा। उन्होंने निवेशकों से प्रदेश में निवेश करने का आह्वान करते हुए सरकार की ओर से जरूरी सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवा क्षेत्र देश के प्रमुख फार्मा क्षेत्रों में अपनी जगह बना रहा है। प्रदेश में 300 से अधिक फार्मा इकाइयां संचालित हैं और राज्य के कुल निर्यात में फार्मा क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत बताई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई इकाई उज्जैन में दवा निर्माण के साथ अनुसंधान, नवाचार और रोजगार को बढ़ावा देगी।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि महाकाल की नगरी से विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने सिंहस्थ-2028 के लिए चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

नई इकाई में एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई), फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स और फाइन केमिकल्स का निर्माण होगा। प्रत्यक्ष रोजगार के अलावा आपूर्ति श्रृंखला, परिवहन, पैकेजिंग और तकनीकी सेवाओं के क्षेत्र में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़