Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 Sep, 2026

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा, नाले में कार बहने से आठ की मौत

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में मां बगलामुखी मंदिर के समीप बरसाती नाले में कार बह जाने से तीन बच्चों सहित आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है।

आगर मालवा, 19 सितंबर।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक कार बरसाती नाले में बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

मृतकों में तीन बच्चे, तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी श्रद्धालु नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी कार बरसाती नाले की चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि रात में हुई तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में पानी बढ़ गया था। इसी दौरान कार के बहने से हादसा होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कार के नाले में बहने के बाद घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रशासनिक अमला रेस्क्यू कार्य में जुट गया।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़