Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 Sep, 2026

सागर में बारिश के बीच गूंजी ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी के संवाद का हुआ लाइव प्रसारण

इंदौर में हुए राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का सागर में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण किया गया, बारिश के बावजूद युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सागर, 19 सितंबर।

इंदौर में शनिवार को आयोजित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का सागर में भी सीधा प्रसारण किया गया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सिविल लाइन स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के पास बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण कराया।

प्रसारण के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवा और नागरिक कार्यक्रम से जुड़े रहे। उपस्थित लोगों ने इंदौर से प्रसारित छात्र संवाद को ध्यान से सुना। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर सवाल उठाए और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों को उठाया। उन्होंने पेपर लीक और बेरोजगारी समेत छात्रों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।

सागर में आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी युवाओं को संबोधित किया। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि युवा अपनी शिक्षा और भविष्य को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

बाबू सिंह ‘बब्बू’ यादव ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने पेपर लीक और बेरोजगारी को बड़ी चुनौती बताया। रामकुमार पचौरी ने सागर को शिक्षा का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि बारिश के बावजूद युवाओं की मौजूदगी उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को दर्शाती है।

आयोजन में मुकुल पुरोहित, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, डॉ. संदीप सबलोक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, लीलाधर सूर्यवंशी और कमलेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। संचालन लीलाधर सूर्यवंशी ने किया और आभार कमलेश तिवारी ने जताया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़