Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
21 Sep, 2026

खरगोन : जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जला

खरगोन के सिरवेल में जनरल स्टोर में आग लगने से किराना, हार्डवेयर और अनाज समेत लाखों रुपये का सामान जल गया, दुकान संचालक भी झुलस गए।

खरगोन, 21 सितंबर।

खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के सिरवेल में सोमवार को एक जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा किराना, हार्डवेयर, किसानों के लिए रखा अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

सिरवेल के नांदिया रोड स्थित बुरहान कासम अली बोहरा की जनरल स्टोर की दुकान में आग लगी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। आग बुझाने के दौरान दुकान संचालक बुरहान कासम अली बोहरा भी इसकी चपेट में आ गए और उनका हाथ गंभीर रूप से झुलस गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकान संचालक को निजी वाहन से खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद खरगोन से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल वाहन के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

घटना के बाद सिरवेल क्षेत्र में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग भी उठने लगी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारण और नुकसान की जांच शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़