Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
22 Sep, 2026

सर्पदंश से पिता की मौत, शव पहुंचते ही 15 वर्षीय बेटी की भी मौत

जबलपुर के बरखेड़ा गांव में सर्पदंश से पिता की मौत के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जबलपुर, 22 सितंबर।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सर्पदंश से पिता की मौत के कुछ ही समय बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। पिता का शव घर पहुंचने के बाद बेटी की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी बसंत कोल (40), पिता भद्दी कोल रविवार देर रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान सर्प ने उन्हें डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए जबलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सोमवार दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान बसंत कोल ने दम तोड़ दिया। जिस सर्प ने उन्हें डसा था, उसे परिजनों ने मार दिया था।

सोमवार को बसंत कोल का शव गांव पहुंचा। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

इसी बीच सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी की मौत को संदिग्ध मानते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने श्मशान घाट से किशोरी का शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा की मर्चुरी भेज दिया।

फिलहाल किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही उसकी मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही किशोरी की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता की सर्पदंश से मौत के कुछ ही समय बाद बेटी की मौत होने से ग्राम बरखेड़ा में मातम छा गया है। एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से ग्रामीण भी सदमे में हैं। पिता की अर्थी उठने के बाद बेटी की मौत की खबर ने परिवार और गांव के लोगों को झकझोर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किशोरी की मौत किस कारण से हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़