Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
22 Sep, 2026

तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत, बड़े भाई ने दी सूचना

टीकमगढ़ के ककरवाहा गांव में तालाब में नहाते समय दो चचेरे भाई गहरे पानी में डूब गए, बड़े भाई की सूचना पर परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

टीकमगढ़, 22 सितंबर।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव के मदनीखेरा में मंगलवार दोपहर तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने 10 वर्षीय बड़े भाई के साथ गऊताल तालाब पहुंचे थे। दोनों को पानी में डूबता देखकर बड़े भाई ने तालाब से निकलकर खेत में काम कर रहे चाचा को घटना की जानकारी दी।

मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनिकेत अहिरवार, पुत्र बबलू अहिरवार और 7 वर्षीय हेमंत अहिरवार, पुत्र देवी अहिरवार के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार अनिकेत और हेमंत अपने बड़े भाई रितेश के साथ तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

दोनों को डूबता देखकर रितेश तुरंत तालाब से बाहर निकला और पास के खेत में पहुंचा। वहां उसके चाचा प्रमोद उड़द की फसल काट रहे थे। रितेश ने उन्हें दोनों भाइयों के तालाब में डूबने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रमोद और परिवार के अन्य लोग तालाब पर पहुंचे। परिजनों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल बड़ागांव अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार हेमंत के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। माता-पिता के दिल्ली में रहने के कारण हेमंत अपने चाचा के पास रह रहा था। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर बड़ागांव धसान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर हादसे की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटा रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़