Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
24 Sep, 2026

ओरछा में रामराजा सरकार ने किया बेतवा में जलविहार, गणेश प्रतिमाएं भी पहुंचीं तट

ओरछा में भाद्रपद शुक्ल द्वादशी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार रामराजा सरकार ने बेतवा नदी में जलविहार किया और गणेश प्रतिमाएं भी नदी तट पर लाई गईं।

ओरछा, 24 सितंबर।

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी ओरछा में वर्षों पुरानी परंपरा के तहत बुधवार को भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के अवसर पर श्री रामराजा सरकार ने बेतवा नदी में जलविहार किया। इस अवसर पर शहर के गणेश पंडालों से गणेश प्रतिमाओं को भी विमानों में विराजित कर नदी किनारे लाया गया।

शाम करीब 7 बजे रामराजा सरकार की छोटी प्रतिमा को मंदिर से विमान में विराजित किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे, शंखध्वनि और जयकारों के बीच विमान को बेतवा नदी के लिए रवाना किया गया। मंदिर से विमान निकलने से पहले तहसीलदार जगदीश रंधवा और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने भगवान को सलामी दी।

इसके बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर बेतवा नदी के तट पर पहुंची। यहां मंदिर के आचार्य वीरेंद्र विदुआ ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई।

पूजन के बाद रामराजा सरकार की प्रतिमा को बेतवा नदी के पवित्र जल से स्नान कराया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधक जमुना भिड़े और सीईओ रोहन सक्सेना भी मौजूद रहे। दोनों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

जलविहार की धार्मिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामराजा सरकार की प्रतिमा को वापस मंदिर ले जाया गया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़