मध्य प्रदेश
15 Apr, 2026

अध्ययन लाइब्रेरी बनी सफलता की सीढ़ी, चयनित विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

राजगढ़ की अध्ययन लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन कर पुलिस व शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

राजगढ़, 15 अप्रैल।

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित अध्ययन लाइब्रेरी अब जिले के युवाओं के लिए सफलता की मजबूत राह बनती जा रही है। इस लाइब्रेरी में नियमित रूप से अध्ययन करने वाले कई छात्र-छात्राओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बुधवार को चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन लाइब्रेरी केवल पढ़ाई का स्थान नहीं है, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। यहां उपलब्ध शांत वातावरण, आवश्यक अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन विद्यार्थियों को लक्ष्य पर केंद्रित रहने में सहायता कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि निरंतर परिश्रम और सही दिशा में किए गए प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। सम्मानित विद्यार्थियों में ईश्वर दांगी, सुनील दांगी, शिवजीत सिंह भदौरिया, गीता प्रजापति एवं कविता प्रजापति सहित अन्य चयनित विद्यार्थी शामिल रहे। कलेक्टर ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार प्रयासरत रहें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, लाइब्रेरी स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़