लखनऊ, 08 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को एक किशोरी के साथ निर्माणाधीन मकान में दुष्कर्म की घटना सामने आई, जिसमें पुलिस ने नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोरी उस समय अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण काम करने गई थी और देरशाम जब वापस लौट रही थी, तभी तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास के निर्माणाधीन मकान में रुकी, जहां मौजूद किशोर ने उसे पकड़कर घिनौनी हरकत की और मुंह बांधकर मारपीटा।
परिजन जब घर न लौटने पर उसे खोजने निकले, तो मौके पर मुख्य आरोपी और अन्य लड़के उन्हें देखकर भागने लगे। शोर मचाकर परिजनों ने आरोपितों को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में अन्य युवकों की कोई संलिप्तता तो नहीं।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

