देहरादून, 12 मई।
रुद्रप्रयाग जिले में स्थित श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाकर मंदिर के सभामंडप में विराजमान की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि 19 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली सुबह ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम के लिए राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 20 मई को डोली रांसी से आगे बढ़कर रात्रि विश्राम के लिए गौंडार पहुंचेगी।
मुख्य कार्याधिकारी के अनुसार 21 मई को प्रातः ग्राम गौंडार से भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली प्रस्थान करेगी और कर्क लग्न के शुभ समय में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।







.jpg)



