अपराध
16 Apr, 2026

रेलवे स्टेशन पर सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर दबोचे

कानपुर में रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय चोरी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए।

कानपुर, 16 अप्रैल।

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ हो रही चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जीआरपी की टीम मुरे कंपनी पुल के पास विशेष अभियान चला रही थी। यह स्थान ऐसा है जहां ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है और इसी का फायदा उठाकर चोर खिड़की के पास बैठे या दरवाजे पर खड़े यात्रियों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस को लंबे समय से इस तरह की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं।

अभियान के दौरान पुलिस को देखते ही दो संदिग्ध युवक भागने लगे, जिससे संदेह गहरा गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान बाबूपुरवा निवासी जावेद और फीलखाना निवासी जीशान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। जावेद के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में लूट और चोरी के 17 मामले दर्ज हैं, जबकि जीशान पर भी चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से इस प्रकार की वारदातों में सक्रिय थे।

जीआरपी ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़