अपराध
13 Apr, 2026

किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज व्यवहार न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

किशनगंज, 13 अप्रैल।

किशनगंज व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

जानकारी के अनुसार न्यायालय को भेजे गए ई-मेल में बम विस्फोट की धमकी दी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दो बार इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया था।

कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। सोमवार को जब न्यायालय में कामकाज शुरू हुआ तो परिसर में काफी भीड़ मौजूद थी, इसी दौरान धमकी की सूचना फैलते ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया है।

मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि धमकी किसने और किस उद्देश्य से भेजी है, इसकी गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगे की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा साझा की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़