अपराध
11 May, 2026

शिमला होटल में चिट्टा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार, नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

शिमला के ठियोग में होटल से चिट्टा के साथ युवती और युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क की जांच तेज कर कई राज्यों में सक्रिय गिरोहों पर कार्रवाई की है।

शिमला, 11 मई

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें युवती सहित दो लोगों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार को ठियोग थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि शाली बाजार स्थित एक निजी होटल के कमरा नंबर 105 में एक युवक और युवती नशीले पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने नियमानुसार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और कार्रवाई शुरू की।

इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर कमरे की तलाशी ली, जिसमें 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके से जोगेंद्र वेक्टा (35), निवासी ठियोग और शिवानी वर्मा (23), निवासी फागू को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नशीला पदार्थ आरोपियों तक कैसे पहुंचा और क्या यह किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

इसी बीच शिमला पुलिस ने जानकारी दी है कि वर्ष 2026 में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 25 तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा इस वर्ष 33 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई केवल छोटे स्तर के तस्करों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सप्लाई चेन से जुड़े बड़े नेटवर्क और अंतरराज्यीय गिरोहों तक भी पहुंच बनाई गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में सक्रिय नेटवर्कों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़