मथुरा, 13 अप्रैल।
वृंदावन नाव हादसे में यमुना नदी से दो और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
सोमवार को एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान यमुना नदी से दो शव बरामद किए गए। इनमें से एक शव की पहचान पंजाब निवासी यश भल्ला उर्फ युवराज के रूप में हुई है, जो उन 16 लोगों में शामिल थे जो नाव पलटने के बाद तेज बहाव में बह गए थे। उनका शव केसीघाट के पास देवराह बाबा घाट क्षेत्र में झाड़ियों में फंसा मिला, जो लंबे समय तक पानी में रहने के कारण काफी क्षत-विक्षत हो चुका था।
इसी दौरान बंगाली घाट के पास से एक युवती का शव भी बरामद किया गया, जिसकी पहचान मोनिका दुगरी के रूप में हुई है। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है।
पूरा राहत और बचाव अभियान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की देखरेख में लगातार जारी है। नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए सेना की स्ट्राइक वन कोर और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें सक्रिय हैं। बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी भी एक व्यक्ति पंकज लापता बताया जा रहा है, जिसकी खोज लगातार की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात सुरेश चन्द्र रावत के अनुसार, लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और निजी गोताखोरों की टीमों को सात अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ड्रोन की मदद से नदी और आसपास के क्षेत्रों की भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक अंतिम लापता व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)