अपराध
13 Apr, 2026

667 ग्राम चरस के साथ जम्मू-कश्मीर के दो युवक गिरफ्तार

कुल्लू में पुलिस ने नाका जांच के दौरान 667 ग्राम चरस के साथ जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की।

कुल्लू, 13 अप्रैल।

घाटी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 667 ग्राम चरस के साथ जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया।

यह मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब पुलिस चौकी जरी की टीम डुंखरा चौक पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दोनों युवकों के पास से 667 ग्राम चरस बरामद हुई।

एसपी कुल्लू के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्बास अली (26), निवासी गांव गोहलाद, डाकघर मेंढर, तहसील मेंढर, जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर और अदनान अहमद खान (21), निवासी गांव चक बनोला, डाकघर छत्रल, तहसील मेंढर, जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मणिकर्ण थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़