सूरत, 12 मई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचत और सादगी अपनाने की अपील के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पायलट और एस्कॉर्ट गाड़ियों के उपयोग को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक वे किसी भी सरकारी या निजी कार्यक्रम में सुरक्षा पायलट या एस्कॉर्ट वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की बचत आज समय की आवश्यकता बन चुकी है और प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक तथा जनप्रतिनिधि को इसमें योगदान देना चाहिए। इसी सोच के तहत उन्होंने यह निर्णय लागू किया है और मंगलवार को वे बिना पायलट और एस्कॉर्ट वाहनों के ही अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए।
मंत्री ने कहा कि जब देश और दुनिया ईंधन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही हो, ऐसे समय में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री लगातार जनभागीदारी और जिम्मेदारी का संदेश देते रहे हैं और जल संरक्षण जैसे अभियानों की तरह अब ईंधन बचत को भी व्यापक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता है।











.jpg)
