छत्तीसगढ़
16 May, 2026

विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा एक जून से शुरू, दो पालियों में होगा आयोजन

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में जनवरी-जून 2026 सत्र की सेमेस्टर परीक्षाएं एक जून से दो पालियों में प्रारंभ होंगी तथा विद्यार्थियों को समय-सारिणी डाउनलोड करने और फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जगदलपुर, 16 मई।

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में जनवरी से जून 2026 सत्र की सेमेस्टर परीक्षाएं एक जून से प्रारंभ होंगी। यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की यूटीडी और सभी संबद्ध महाविद्यालयों में लागू रहेगा। स्नातकोत्तर और डिप्लोमा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं निर्धारित समयानुसार कराई जाएंगी।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार सभी परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी। पहली पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

नए और पुराने पाठ्यक्रमों के नियमित, स्वाध्यायी, उत्तीर्ण, प्रमोटेड, डिटेंड, भूतपूर्व तथा एटीकेटी छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा समय-सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अब तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरा है, वे 16 मई तक आवेदन कर उसकी हार्डकॉपी जमा कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़