अपराध
22 May, 2026

उत्पीड़न से तंग महिला ने खाया जहर, पति गिरफ्तार

नोएडा में मानसिक तनाव और कथित उत्पीड़न से परेशान महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा, 22 मई ।

नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि मानसिक तनाव और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना 20 मई की है, जब महिला ने अपने घर पर दलिया में मिलाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच में मृतका की पहचान 32 वर्षीय सोनिका के रूप में हुई, जिसने करीब 12 वर्ष पहले सुभाष शर्मा से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लगातार उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए पति सुभाष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़