नई दिल्ली, 14 मई।
कांग्रेस ने केरल में नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाते हुए गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।
यह घोषणा दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, दीपा दासमुंशी, अजय माकन और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक मौजूद रहे।
इससे पहले 7 मई को तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केरल के लिए नए नेता के चयन का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिया गया था।
लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के नेतृत्व के लिए वीडी सतीशन के नाम पर अंतिम निर्णय लिया है।





.jpg)






