फिरोजाबाद, 11 मई।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक किशोर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में किशोर के हाथ-पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं और एक महिला द्वारा डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में किशोर रहम की गुहार लगाता नजर आता है, लेकिन उसके बावजूद उसे लगातार पीटा जाता है। बताया जा रहा है कि यह घटना मोहनीपुर गांव की है, जहां किशोर पर चोरी के आरोप के बाद उसे बांधकर पीटा गया। आसपास मौजूद लोग इस पूरी घटना को देखते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।



.jpg)


.jpg)





