अमेरिका/यूरोप
06 May, 2026

वायरल सियासत: ओहायो गवर्नर चुनाव में उतरे विवेक रामास्वामी

अमेरिका के ओहायो में गवर्नर चुनाव को लेकर विवेक रामास्वामी की उम्मीदवारी और राजनीतिक मुकाबले ने चुनावी माहौल को तेज कर दिया है।

वाशिंगटन, 06 मई।

अमेरिका में आगामी चुनावी सरगर्मी के बीच कारोबारी और पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक विवेक रामास्वामी ने ओहायो के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का टिकट हासिल कर लिया है। अब वे नवंबर में होने वाले आम चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे, जहां उनका सीधा मुकाबला डेमोक्रेट प्रत्याशी एमी एक्टन से होगा।

रामास्वामी इससे पहले वर्ष 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में भी शामिल रहे थे, हालांकि बाद में उन्होंने अपना समर्थन डोनाल्ड ट्रम्प को दे दिया था। टिकट मिलने के बाद ट्रम्प ने उनकी खुलकर सराहना करते हुए उन्हें मजबूत दावेदार बताया है।

चुनावी प्रचार के दौरान रामास्वामी ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों पर कम और डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी एक्टन पर अधिक निशाना साधा। एक्टन कोविड काल में ओहायो की सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक रह चुकी हैं और अब वे राज्य में आम लोगों के लिए बेहतर और सस्ती व्यवस्था का वादा करते हुए चुनाव मैदान में उतरी हैं।

रामास्वामी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन मिला है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उनके पक्ष में मतदान कर समर्थन जताया। बीते वर्षों में ओहायो में रिपब्लिकन पार्टी की मजबूत पकड़ का लाभ भी उन्हें मिल सकता है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़