हिमाचल प्रदेश
05 May, 2026

हिमाचल में ‘वॉच एंड पेट्रोल’ मॉडल का विस्तार, पर्यटक स्थलों पर बढ़ेगी सुरक्षा

हिमाचल पुलिस की ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल अब शिमला के बाद मनाली, सोलन और मैक्लोडगंज में लागू की जा रही है, जिससे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और सहयोग बढ़ेगा।

शिमला, 05 मई

हिमाचल प्रदेश पुलिस की ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल को अब राज्य के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तारित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह व्यवस्था पहले शिमला के मॉल रोड पर लागू की गई थी, जहां इसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसी सफलता को देखते हुए अब इसे मनाली, सोलन और मैक्लोडगंज में भी लागू किया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इस मॉडल के तहत पुलिसकर्मियों को औपचारिक वर्दी में प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाता है। उनकी जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वे पर्यटकों को मार्गदर्शन देने, सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहयोग सुनिश्चित करने का कार्य भी करते हैं। इससे पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का वातावरण मजबूत हो रहा है।

शिमला के मॉल रोड पर इस पहल के बेहतर परिणाम सामने आए हैं, जहां पर्यटकों ने पुलिस की तत्परता और व्यवहार की सराहना की है। इससे पर्यटकों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है। इसी अनुभव के आधार पर पुलिस विभाग ने इस व्यवस्था को अन्य पर्यटन स्थलों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को एक सुरक्षित और पर्यटक अनुकूल राज्य के रूप में विकसित करना है। साथ ही यह प्रयास पुलिस की छवि को एक सहयोगी और भरोसेमंद संस्थान के रूप में और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़