भोपाल, 09 अप्रैल।
मध्य प्रदेश में मौसम अगले दो दिनों में तेजी से बदलने वाला है और 10 अप्रैल से तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम में अस्थिरता देखी जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में अगले 24 घंटों के लिए आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को भोपाल, जबलपुर, रायसेन, शिवपुरी, रतलाम, छतरपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और धार सहित 15 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई थी, जिससे दिन के तापमान में गिरावट भी आई थी।
प्रदेश के उत्तर, पूर्व और पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। राजधानी भोपाल में भी हल्की बारिश के साथ तेज आंधी देखने को मिली। मौसम विभाग ने चेताया है कि गुरुवार को दोपहर बाद कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अन्य जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने का अनुमान है।
विभाग ने आगे बताया कि 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, लेकिन इसके असर मध्य प्रदेश में सीमित रहने की संभावना है।


.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
