कोलकाता, 08 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी के दौरान 26 फरवरी से 6 अप्रैल तक कुल 327.44 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की गई है। यह जानकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने साझा की।
प्राधिकरण के अनुसार जब्त की गई सामग्री में नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुएं और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अन्य वस्तुएं शामिल हैं। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न जांच दल लगातार अभियान चला रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य के सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके तहत फ्लाइंग स्क्वाड, स्थिर निगरानी दल और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद चुनाव में धनबल और अवैध प्रभाव को रोकना है, ताकि मतदाता बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। निर्वाचन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

