अपराध
05 May, 2026

अनूपपुर में नशे की बड़ी खेप के साथ महिला गिरफ्तार, 100 इंजेक्शन बरामद

अनूपपुर में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से नशीले इंजेक्शन लाकर अवैध बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार कर 100 इंजेक्शन जब्त किए।

अनूपपुर, 05 मई।

बिजुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भालुगुडार गांव स्थित एक घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान 32 वर्षीय पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके के घर से कुल 100 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है।

बरामद सामग्री में फेनिरामाइन मैलिएट के 50 इंजेक्शन और बुप्रेनॉर्फिन के 50 इंजेक्शन शामिल हैं। पूछताछ में महिला इन दवाओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थी और छत्तीसगढ़ से नशीले इंजेक्शन लाकर आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचती थी। इससे पहले भी उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़