अपराध
08 Apr, 2026

यमुनानगर फायरिंग मामला: आरोपी हिरासत से भागा, घायल

यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री पर फायरिंग के आरोपी अमन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में घायल हो गया और उसकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यमुनानगर, 08 अप्रैल।

यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री पर हुई फायरिंग मामले का आरोपी अमन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, कुरुक्षेत्र के सिंनहरी खालसा निवासी अमन को घटना स्थल से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खजूरी पुल के पास उसने अचानक पुलिस को चकमा देकर नीचे छलांग लगा दी। गिरने से उसके पैरों में चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। वरिष्ठ अधिकारी भी घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

30 मार्च की रात जठलाना क्षेत्र स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के मुख्य गेट पर दो हथियारबंद युवकों ने फायरिंग की थी। गोलियां गेट को भेदते हुए अंदर खड़े वाहन तक पहुंची थीं। घटना के समय फैक्ट्री में श्रमिक मौजूद थे, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। मौके से आठ खोखे बरामद किए गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया और संबंधित लोगों को धमकी भी दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़