अपराध
15 May, 2026

केशलूर के पास ट्रक-मोटरसाइकिल टक्कर में युवक की मौत

जगदलपुर के केशलूर के पास तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

जगदलपुर, 15 मई।

जिले के परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केशलूर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची केशलूर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परपा पुलिस के अनुसार जगदलपुर की दिशा से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को अपनी चपेट में ले बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान योगेश कुमार नाग, निवासी सुकमा के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही केशलूर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़