देवरिया, 13 अप्रैल।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट के अंदर रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपरी गांव निवासी पप्पू यादव (38 वर्ष), पुत्र धारी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाहर नौकरी करता था और दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था। रविवार रात वह बैतालपुर स्थित रेस्टोरेंट में भोजन करने गया था।
रेस्टोरेंट के भीतर कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने असलहे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक से फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और गौरीबाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही मामले के खुलासे की बात कही जा रही है।
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)