अपराध
11 May, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर 20 लाख भारतीय रुपये बरामद, हवाला की आशंका

नेपाल प्रभाग की सीमा चौकी पर सशस्त्र पुलिस बल ने वाहन जांच के दौरान 20 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं और हवाला कारोबार की आशंका में जांच शुरू कर दी गई है।

अररिया, 11 मई।

भारत-नेपाल सीमा के नेपाल प्रभाग में सशस्त्र पुलिस बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरंग जिले के रतुवामाई नगरपालिका-2 स्थित घरुचोक सीमा चौकी से 20 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा में तैनात एजेंसियों द्वारा बरड़ांगा और डोरिया क्षेत्र में निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से भारत की ओर से लाए जा रहे संदिग्ध बैग पर सुरक्षा बलों की नजर पड़ी।

सुरक्षा बलों को देखते ही बाइक सवार व्यक्ति मौके पर बैग फेंककर फरार हो गए। जब टीम ने बैग की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में भारतीय करेंसी पाई गई, जिसकी कुल राशि 20 लाख रुपये बताई गई है।

सशस्त्र पुलिस बल मोरंग के अनुसार जब संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया गया, तो वे बैग छोड़कर मौके से भाग निकले। बरामद राशि को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। इसी आधार पर नेपाल एपीएफ द्वारा पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़