अपराध
06 May, 2026

नॉएडा मै नाली विवाद में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

नोएडा के साकीपुर गांव में नाली विवाद के चलते 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नोएडा, 06 मई

नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साकीपुर गांव में नाली की सफाई और कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार तड़के हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक साजन रात में एक शादी समारोह में शामिल होकर सुबह घर लौटा था। इसी दौरान पड़ोसी मंगेश से नाली में कचरा डालने और साफ-सफाई को लेकर उसका विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया।

आरोप है कि इसी विवाद के दौरान मंगेश ने साजन पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। साजन को तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़