मध्य प्रदेश
06 May, 2026

7 मई को निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भोपाल में 7 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जिसमें गरीब, वृद्ध, महिला और बच्चों को मुफ्त परामर्श व जांचों में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।

भोपाल, 06 मई।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, राज्य शाखा भोपाल द्वारा 7 मई को रेडक्रॉस चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वाइस चेयरमैन मनीष रावल तथा कोषाध्यक्ष दीपेश मेहता के मार्गदर्शन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।

चिकित्सालय संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख के अनुसार इस शिविर में डॉ. नितिन गर्ग, डॉ. अतुल समैंया, डॉ. अमित जैन, डॉ. महेंद्र चौहान, डॉ. अनिरुद्ध तिवारी तथा डॉ. रूपेश जैन सहित विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, निर्धन, वृद्ध, महिला एवं बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है। साथ ही आवश्यक जांचों पर 50 प्रतिशत की रियायत भी दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़